मौत की रफ़्तार: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

एनएच 27 पर शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में श्रीपुर निवासी बिट्टू झा की मौके पर ही मौत हो गई

Patna - सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर शनिवार की शाम एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दीदौलतपुर मझौआ चौक के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक युवकों को सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान श्रीपुर निवासी 25 वर्षीय बिट्टू झा के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 30 वर्षीय विकास कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गएहादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल विकास को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दियादोनों युवक श्रीपुर से सिमराही की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने ट्रक संख्या UP21CN 8870 को रोककर उसके चालक को पकड़ लिया और एनएच-27 को पूरी तरह जाम कर दियाइस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गयामौके पर पहुंची राघोपुर पुलिस को ग्रामीणों को समझाने और चालक को हिरासत में लेने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व मुखिया भूपेंद्र मेहता ने एनएचएआई (NHAI) पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया हैउन्होंने कहा कि हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके कारण इस मार्ग पर आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैंग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया हैमृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई हैपुलिस की मध्यस्थता और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही हाईवे से जाम हटाया जा सका और यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ.

Report - vinay kumar mishra