तेजस्वी यादव ने जनगणना-𝟐𝟎𝟐𝟕 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत पूर्ण किया अपना पंजीकरण, मौके पर कही यह बात

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरणपूर्ण किया । इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार और खासकर केन्द्रीय गृह मंत्री पर जमकर निशाना साधा..

Patna : राजद नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जनगणना-𝟐𝟎𝟐𝟕 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक सुश्री रंजिता जी सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि संसद में व्यक्तव्य देते समय देश के गृहमंत्री अमित शाह  को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बँटे भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते है। देश के अधिकांश राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक है।


उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले गृह मंत्री को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए क्योंकि दिल्ली में ग्रेड-𝟏 (𝐀-𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞) इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की 𝐍𝐚𝐦𝐞 𝐏𝐥𝐚𝐭𝐞𝐬 और मकान के नाम पर बड़े-बड़े 𝐅𝐚𝐧𝐜𝐲, 𝐒𝐭𝐲𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 𝐅𝐨𝐧𝐭𝐬 में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती है या दूसरों को चिढ़ा रही होती है। क्या ये जाति के नाम पर मकान हुए या नहीं?


तेजस्वी ने ने कहा कि गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते है। यही इस देश का यथार्थ है। 


गृहमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादेनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं?


पटना से राजन