Bihar Politics: अभी इंतजार करिए....महागठबंधन के 4 विधायकों के गायब होने पर तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए को खुली चुनौती

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि अभी इंतजार करिए। 4 बजे तक वोटिंग का समय है, समय खत्म होने के बाद भी नहीं आए तब कुछ कहेंगे। तब तक इंतजार करिए, देखिए आगे क्या होता है।

तेजस्वी का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है। 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक ओर जहां एनडीए का दावा है कि 5 सीट एनडीए के खेमे में जाएगा। तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि एक सीट उनके खाते में जाएंगी। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि महागठबंधन के 4 विधायक गायब हैं। कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी इंतजार करिए। 4 बजे तक वोटिंग का समय है, समय खत्म होने के बाद भी नहीं आए तब कुछ कहेंगे। तब तक इंतजार करिए, देखिए आगे क्या होता है।  

तेजस्वी का बड़ा बयान 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चुनाव का परिणाम आने दिया जाए, उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक मतदान की पूरी प्रक्रिया और नतीजे सामने नहीं आए हैं, इसलिए किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। एक बार रिजल्ट आ जाने दीजिए, उसके बाद सब साफ हो जाएगा कि किसने किस पर जवाब दिया और किसने क्रॉस वोटिंग की।

रिजल्ट आने दीजिए...

उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के विधायकों की संख्या मिलाकर 41 होती है, जो एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में नतीजे आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद हम अपनी बातों को विस्तार से रखेंगे। जानकारी अनुसार अब तक एनडीए के सभी विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है लेकिन राजद के 1 और कांग्रेस 3 विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं जिसके कारण सियासी हलचल तेज है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट