Bihar Politics: 'उनको जन्मदिन की बधाई देते हैं'...दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी ने खास अंदाज में सीएम नीतीश को दी शुभकामनाएं

Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया। राजद की बैठक को लेकर भी तेजस्वी ने बड़ा दावा किया

तेजस्वी यादव पटना पहुंचे - फोटो : reporter

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने आज अहम बैठक बुलाई है। तेजस्वी दिल्ली से पटना लौट आएं हैं। पटना लौटते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी बयान दी। साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर भी उन्हें बधाई दी। 

सीएम नीतीश को दी बधाई 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम चाहते हैं कि सीएम नीतीश स्वस्थ्य रहें हम उनको जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। इसी बीच उन्होंने राज्यसभा जाने की अटकलों पर साफ बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और उम्मीदवारों को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

राजद नेता जाएंगे राज्यसभा 

तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यसभा को लेकर जो भी फैसला होगा, वह पार्टी और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप होगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई भी दी। तेजस्वी ने कहा कि, आज नीतीश कुमार जी का जन्मदिन है, हम उन्हें बधाई देते हैं और उनके स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।



पटना से रंजन की रिपोर्ट