Bihar Budget 2026: सदन में व्हील चेयर पर पहुंचे तेजस्वी यादव, राज्यपाल के अभिभाषण के लिए सहारे के साथ गए सेंट्रल हॉल

Bihar Budget 2026:

Bihar Budget 2026: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पैरों में चोट होने के बावजूद बजट सत्र के लिए विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान तेजस्वी व्हील चेयर पर दिखाई दिए। तेजस्वी को मदद देकर राज्यपाल के अभिभाषण के लिए सेंट्रल हॉल लाया गया। गार्ड्स की मदद से तेजस्वी सेंट्रल हॉल में पहुंचे। तेजस्वी के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया है। जिसके कारण उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। 


पटना से रंजन की रिपोर्ट