Bihar Politics: रामविलास पासवान को लेकर बयान देना तेजस्वी को पड़ा भारी, लोजपा(रा) के नेताओं जमकर किया विरोध, पुतला फूंका

Bihar Politics: रामविलास पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने विवादित बयान दिया। जिसके बाद से ही लोजपा(रा) के नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पटना में लोजपा(रा) ने तेजस्वी का पुतला भी फूंका।

लोजपा(रा) का विरोध प्रदर्शन - फोटो : reporter

Bihar Politics: राजधानी पटना के कारगिल चौक पर रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। पार्टी के विधायक, सांसद और मंत्री सड़क पर उतरे और राजद विधायक द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान दिवंगत नेता रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। लोजपा (रामविलास) नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया और उन्हें इस तरह के अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना उचित नहीं है।

तेजस्वी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बयान दिवंगत नेता का अपमान है और पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने मांग की कि तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। पार्टी नेताओं ने यह भी घोषणा की कि इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा दोनों सदनों में उठाया जाएगा और विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कारगिल चौक पर कुछ देर के लिए माहौल गरम रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।


पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट