Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जाएंगे जमुई, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज महागठबंधन की बैठक नहीं...
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जमुई जाएंगे। जमुई में तेजस्वी यादव एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी अपने अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। एक ओर महागठबंधन के नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एनडीए के नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बैठकों का दौर भी जारी है। इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही थी कि आज महागठबंधन की द अहम बैठक होने वाली है। पहली बैठक कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तो वहीं तेजस्वी यादव के आवास में महागठबंधन की 5वीं बैठक होने वाली थी। लेकिन ताजा मिली जानकारी अनुसार आज महागठबंधन की कोई बैठक नहीं होने वाली है। बल्कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जमुई जाने वाले हैं। जहां वो एक कार्यक्रम में शामिल होंने और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जमुई जाएंगे तेजस्वी
मिली जानकारी अनुसार, आज यानी 30 जून को हूल क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर चकाई के मोहलिया मैदान में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचेंगे। उनके साथ इंडिया गठबंधन के कई नेता और राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव द्वारा वीर सिद्धू-कान्हू प्रतिमा के अनावरण किया जाएगा। साथ ही वो इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
4 जुलाई को राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव एक्शन मोड में हैं। तेजस्वी बिहार के तमाम जिलों में भ्रमण कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद को चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल चुके हैं। वहीं 4 जुलाई को राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक होनी है तो वहीं 5 जुलाई को राजद का खुला अधिवेशन होगा। इस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे तो वहीं इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
तेजस्वी का ऐलान
मालूम हो कि, बीते दिन तेजस्वी यादव ने पटना गांधी मैदान से भी बड़ा ऐलान किया था। पटना के गांधी मैदान में रविवार को इमारत-ए-शरिया द्वारा आयोजित ‘वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ’ विरोध प्रदर्शन को तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, न केवल वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने की तैयारी है बल्कि मुसलमानों के साथ ही पिछड़ों और दलितों के मतदान अधिकार को भी छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, ये देश किसी के बाप का नहीं है। यह हम सबका हिंदुस्तान है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार आती है तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे।
पटना से रंजन की रिपोर्ट