Bihar RO transfer – बिहार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 72 आरओ का हुआ ट्रांसफर, नोटिफिकेशन जारी
Bihar RO transfer – बिहार भूमि सुधार व राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। यहां राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसको लेकर सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Patna - साल की पहली छमाही के आखिरी दिन बिहार भूमि सुधार व राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। यहां राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसको लेकर सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसाल विमल कुमार गुप्ता को पाटलिपुत्र अंचल का राजस्व अधिकारी बनाया गया है। वहीं कवि भूषण को पटना सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह धनजय कुमार को परैया गयाजी, मनोज कुमार को सिंघवारा दरभंगा, विश्वजीत कुमार को सरायरंजन समस्तीपुर, विजय कुमार सिंह को बरौली गोपालगंज, विनय कुमार चौधरी को नौबतपुर पटना का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं बिनोद कुमार पाण्डेय को अरेराज पूर्वी चंपारण जबकि रविंद्र राम को दरौंदा सिवान का राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही राघव सिंह को गड़हनी भोजपुर, रामेश्वर कुमार सिंह को बेलसर वैशाली को राजस्व अधिकारी बनाया गया है। रौशन कुमार लखीसराय सदर, राजीव कुमार भभुआ कैमूर, संजीव कुमार सोनपुर सारण को नई अधिकारी सौंपी गई।वहीं बिनोद कुमार पाण्डेय को अरेराज पूर्वी चंपारण जबकि रविंद्र राम को दरौंदा सिवान का राजस्व अधिकारी बनाया गया है।