पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में हैंड ग्रेनेड के साथ घुसे आतंकी ! नकाबपोश संदिग्ध को देखते ही मचा हड़कंप
आतंकियों के होने सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एटीएस की टीम को मौके पर बुलाया गया। पूरे परिसर को घेर लिया गया
Hotel Taj City Centre : पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन नकाबपोश युवक हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु के साथ होटल परिसर में दाखिल होते दिखाई दिए। अचानक हुई इस घटना से होटल में दहशत जैसी फैल गई। माहौल ऐसा बन गया मानो कोई बड़ा आतंकी हमला हो गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नकाबपोश संदिग्ध तेजी से होटल के अंदर घुसे।
आतंकियों के होने सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एटीएस की टीम को मौके पर बुलाया गया। पूरे परिसर को घेर लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह किसी वास्तविक आतंकी हमले की घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास का उद्देश्य होटल स्टाफ, स्थानीय पुलिस और एटीएस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच करना था।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मॉक ड्रिल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और आपातकालीन हालात में जानमाल की हानि को कम करने में मदद मिलती है।
अनिल की रिपोर्ट