Bihar News : पटना के ज्ञान भवन में 21 नवंबर से शुरू होगा 5वां बिहार मेडिकल एक्सपो 2026, जुटेंगी 100 से अधिक कंपनियां

Bihar News : स्टार एग्ज़िबिशन्स द्वारा 5वें बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 का आयोजन 21 से 23 नवंबर 2026 तक राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन एग्ज़िबिशन सेंटर में किया जा रहा है।

बिहार मेडिकल एक्सपो का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : स्टार एग्ज़िबिशन्स द्वारा 5 वें बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 का आयोजन 21 से 23 नवंबर 2026 तक ज्ञान भवन एग्ज़िबिशन सेंटर, गांधी मैदान, पटना, बिहार में किया जा रहा है। यह बिहार का सबसे बड़ा और नंबर । मेडिकल एग्ज़िबिशन है। पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा बिहार मेडिकल एक्सपो देशभर के मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों, सप्लायर्स, हेल्थकेयर कंपनियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाता है।

आएँगी 100 से अधिक कम्पनियाँ 

वर्ष 2026 के इस एक्सपो में 100 से अधिक कंपनियां अपने 1,000 से अधिक मेडिकल उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में बिहार और आसपास के राज्यों से 7,000 से अधिक व्यापारिक एवं अन्य विजिटर के आने की उम्मीद है। जिसमें प्रवेश निःशुल्क है। इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, हॉस्पिटल से जुड़े सामान, डायग्नोस्टिक और लैब से संबंधित सभी तरह के उत्पाद एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगे।

मेडिकल एक्सपो  के मुख्य आकर्षण 

एक्सपो में 100 से अधिक संभावित प्रदर्शक और 1,000 से अधिक मेडिकल उत्पाद होंगे। 7,000 से अधिक संभावित व्यापारिक एवं अन्य विजिटर होंगे। एक्सपो के साथ AI एवं डिजिटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। मेडिकल कंपनियों, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, हॉस्पिटल संचालकों और डॉक्टरों से मिलने का अवसर मिलेगा। मेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में नए व्यापारिक अवसर होंगे।

बेहतरीन मंच

यह एक्सपो नई मेडिकल तकनीकों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने, नए व्यापारिक संबंध बनाने, डीलरशिप के अवसर तलाशने और आधुनिक मेडिकल एवं हॉस्पिटल उपकरणों को जानने का एक बेहतरीन मंच है।