Bihar News : पति को PMCH में इलाज के लिए भर्ती कर भांजे के साथ फरार हुई पत्नी, पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद
Bihar News : पटना के पीएमसीएच (PMCH) से कथित तौर पर लापता चल रही एक महिला को आखिरकार पीरबहोर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर के बरियारपुर से सकुशल बरामद कर लिया है।
PATNA : पटना के पीएमसीएच से 22 नवंबर 2024 से कथित तौर पर लापता महिला काे अखिरकार पीरबहाेर पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर के बरियारपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला अपने बीमार भर्ती पति काे फल लेकर आने की बात कहकर पीएमसीएच से निकली और लापता हाे गई थी। इसके बाद महिला के पति ने पीरबहाेर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस दाे सालाें से लगातार महिला की खाेज में लगी थी।
भांजे के साथ हुई फरार
गुरूवार काे पुलिस काे महिला के बरियारपुर में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस महिला काे मुजफ्फरपुर के बरियारपुर से सकुशल बरामद कर ली है। महिला के दाे बच्चे है। महिला काे पुलिस ने काेर्ट में पेश किया। जहां महिला ने अपने बयान में कहा कि अपनी मर्जी से अपने रिश्ते में लगने वाले भांजे के साथ चली गई थी और शादी कर ली है। अब उसी के साथ मरने-जीने और साथ रहने की इच्छा जताई है।
फल लेकर आने का बनाया बहाना
महिला के पति धर्मेश्वर पंडित 18 नवंबर काे पैर से स्टील निकलवाने के लिए पीएमसीएच में भर्ती हुए थे। धर्मेश्वर की देखभाल के लिए उसकी पत्नी भी साथ आई थी। 22 नवंबर काे धर्मेश्वर की पत्नी फल लेकर आने की बात कहकर निकली लेकिन वापस नहीं आई। महिला के पति ने काफी खाेज-बीन की लेकिन महिला का काेई पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित पति धर्मेश्वर थक हार कर पीरबहाेर थाना में अपनी पत्नी का अपहरण का मामला दर्ज कराया।
खोजबीन में जुटी थी पुलिस
पुलिस लगातार महिला की खाेजबीन में जुटी थी। पुलिस काे सूचना मिली की महिला बरियारपुर में किसी दूसरे के साथ छिप कर रह रही है। पुलिस ने महिला काे बरियारपुर से सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान महिला ने अपना बयान दर्ज कराया। महिला ने अपने दूसरे पति के साथ रहने की इच्छा जताई।
पटना से अनिल की रिपोर्ट