Mahagathbandhan: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेगा महागठबंधन,सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना

Mahagathbandhan:बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी महागठबंधन ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 Mahagathbandhan:बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी महागठबंधन ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर जन-आंदोलन का आधिकारिक ऐलान किया है। 

बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकालेंगे।   8 अक्टूबर को  (जिला व राज्य स्तर) सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। इसी दिन राजधानी पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता शहीद स्मारक-सचिवालय से मार्च करते हुए अपनी मांगें रखेंगे।  

मतदाता सूची  में धांधली और EC पर गंभीर आरोपतेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विशेष गहन पुनरीक्षण  के नाम पर सही और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 महीनों में चुनाव आयोग से 14 बार औपचारिक शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम कर रहा है। (हालांकि, चुनाव आयोग और सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया है।) 

 संविधान व लोकतंत्र बचाने की साझा हुंकारपटना स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में विकासशील इंसान पार्टी  के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान गरीब, पिछड़े व शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा के स्तंभ हैं। संवैधानिक संस्थाओं को बिना किसी दबाव के काम करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले और माकपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी हुंकार भरते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक लड़ी जाएगी।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी महागठबंधन ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर जन-आंदोलन का आधिकारिक ऐलान किया है।

हीरेश कुमार