वीआईपी ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया गठबंधन धर्म, बांकीपुर उपचुनाव में महागठबंधन की जीत तय: देव ज्योति

बांकीपुर विधान सभा उपचुनाव में वोटिंग जारी है। मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। इसी बीच वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने अपने मत का प्रयोग करने के बाद महागठबंधन से राजद प्रत्यासी रेखा गुप्ता की जीत का दावा किया है.....

वीआईपी का बड़ा दावा- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी की सक्रियता और रणनीति पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन वीआईपी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह, समर्पण एवं निष्ठा के साथ महागठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।


पूरी ताकत और उत्साह के साथ मैदान में डटे हैं VIP कार्यकर्ता

देव ज्योति ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में माहौल पूरी तरह अनुकूल है। पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही मैदान में डटे हैं और आम मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं।


शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे पार्टी नेता

उन्होंने कहा कि वीआईपी के सिपाही लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और वे बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


उपचुनाव में महागठबंधन की जीत तय: देव ज्योति

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने मजबूत भरोसा जताते हुए कहा कि बांकीपुर की समझदार जनता इस बार क्षेत्र के विकास, बदलाव और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। जनता का यह झुकाव साफ दर्शा रहा है कि बांकीपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत तय है।


बांकीपुर ही नहींपूरा बिहार वर्तमान सरकार से पाना चाहता है छुटकारा: राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता

सरकार पर निशाना साधते हुए देव ज्योति ने कहा कि आज न केवल बांकीपुर के मतदाता, बल्कि पूरे बिहार की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। उपचुनाव का यह जनादेश राज्य में आने वाले बड़े राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा।


देवांशु प्रभात की रिपोर्ट