Bihar News : विपक्ष की बन चुकी है 'झालमुड़ी', देशविरोधी ताकतों के लिए यहाँ कोई जगह नहीं: डॉ. संतोष कुमार सुमन

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की आज देश की राजनीति में विपक्ष का हाल ऐसा हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर से दक्षिण तक विपक्ष की ‘झालमुड़ी’ बन चुकी है। जनता अब समझ चुकी है कि देशविरोधी ताकतों की कठपुतलियों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है।

पश्चिम बंगाल में ममता बुआ की नीतियों और सोच पर सवाल उठे हैं, और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं असम में हेमंता बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में विकास और निर्णायक राजनीति ने विपक्ष को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है—कांग्रेस के गौरव गोगोई और पवन खेड़ा का पेड़ा बना दिया।

संतोष सुमन ने कहा की दक्षिण भारत में भी द्रमुक की विचारधारा और कुछ बयानों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, जिसका असर अब राजनीतिक परिणामों में दिखने लगा है। देश अब सिर्फ बदलने की प्रक्रिया में नहीं है, बल्कि बदल चुका है। अब राष्ट्रहित सर्वोपरि है, और जो भी इसके विरुद्ध खड़ा होगा, उसे जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीँ हम पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने भाजपा को बधाई देते हुए कहा की “प्रधानमंत्री के ‘झालमुड़ी’ वाले संदर्भ ने जैसे पूरे देश में एक संदेश दे दिया है। सादगी, जुड़ाव और ज़मीनी भाव—यही आज की राजनीति की पहचान बन रही है। भाजपा को इस जनसमर्थन और सफलता के लिए बधाई। बंगाल में भी अब जनता ने ममता दी को उसी ‘झालमुड़ी’ की तरह बदलाव का स्वाद चखा दिया , जहाँ हर वर्ग की भागीदारी से एक नई दिशा तय होगी।”