Bihar Politics - राहुल गांधी को शर्म के कारण घर से निकलना नहीं चाहिए, गिरिराज का बड़ा बयान, देश में ऐसे लोगों का विरोध जरुरी, कर्नाटक सीएम का मांगा इस्तीफा
Bihar Politics - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी सेना के शौर्य के विरोधी हैं। ऐसे लोगों का विरोध होना चाहिए।
Patna - राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह लोग देश के 150 करोड़ लोगों के विरोधी हैं, सेना के शौर्य के विरोधी हैं. इनको तो शर्म से निकलना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि ऐसा लोगों का विरोध करना चाहिए।
इस दौरान कर्नाटक में भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद जिस तरह सीएम सिद्धारमैया ने इसकी तुलना कुंभ मेले में हुई मौतों से की, उसे गिरिराज सिंह ने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्दयी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं इनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री है तो राहुल गांधी के कुनबे के आदमी हैं, इसलिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
दरअसल, जिस तरह से राहुल गांधी ने दो दिन पहले ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सरेंडर करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने नरेंदर ने सरेंडर कर दिया। उनकी जगह हमारी सरकार होती तो हमलोग कभी सरेंडर नहीं करते। कांग्रेस का इतिहास कभी सरेंडर करने का नहीं रहा है। अब इस पर लगातार भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर हमला किया जा रहा है।