बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 29 अधिकारियों को मिली विशेष शक्तियां, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 वरीय उप समाहर्ताओं उनके मूल कार्यों के अतिरिक्त भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं समाहर्ता-2 के रूप में कार्य करने हेतु विशेष शक्तियां प्रदान की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.....

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 29 वरीय उप समाहर्ताओं (Senior Deputy Collectors) को उनके मूल कार्यों के अतिरिक्त संबंधित जिलों के सदर व अन्य अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाले अंचलों की राजस्व सीमा में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं समाहर्ता-2 के रूप में कार्य करने हेतु विशेष शक्तियां प्रदान की हैं।


विभिन्न जिलों के अंचलों में राजस्व एवं भूमि विवाद मामलों के निष्पादन को मिलेगी गति 

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के अररिया, बक्सर, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में कार्यरत बीएएस अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित अंचलों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अधिसूचना के तहत प्राधिकृत किए गए प्रमुख अधिकारी एवं उनके संबंधित अंचल:

  • अनुराधा कुमारी सिन्दुरिया: अररिया जिला (कुर्साकांटा, पलासी, सिकटी अंचल)
  • सत्यानंद साह: बक्सर जिला (ब्रह्मपुर, केसिथ, सिमरी, चौसा, इटाढ़ी अंचल)
  • नवीन कुमार निषाद: बेगुसराय जिला (बरौनी, मटिहानी अंचल)
  • अंकिता चौधरी: भागलपुर जिला (सबौर, गोराडीह, शाहकुंड अंचल)
  • शीलू कुमारी: भोजपुर जिला (कोईलवर, उदवंतनगर, संदेश अंचल)
  • अमित कुमार: बक्सर जिला (इटाढ़ी, राजपुर अंचल)
  • कोमल कुमार महतो: दरभंगा जिला (बहादुरपुर, हायाघाट, केवटी, जाले, सिंहवाड़ा अंचल)
  • शिवम कुमार: पूर्वी चंपारण जिला (कल्याणपुर, सुगौली, रक्सौल अंचल)
  • अजय कुमार: गोपालगंज जिला (मुझौआ, थावे, उचकागांव अंचल)
  • नेहा कुमारी: जहानाबाद जिला (मखदुमपुर, मोदनगंज अंचल)
  • सज्जन कुमार: जमुई जिला (खैरा, गिद्धौर, झाझा अंचल)
  • रोहित कुमार: कटिहार जिला (सदर, डंडखोरा, हसनगंज अंचल)
  • प्रदीप कुमार: खगड़िया जिला (चौथम, मानसी अंचल)
  • राखी कुमारी: किशनगंज जिला (पोठिया, टेढ़ागाछी, ठाकुरगंज अंचल)
  • शशि कुमार: लखीसराय जिला (पिपरिया, रामगढ़ चौक, हलसी अंचल)
  • मो० सी०एम० नसीम: मधेपुरा जिला (पचगछिया, घैलाढ़ अंचल)
  • कुमारी गुंजन: मुंगेर जिला (असरगंज, जमालपुर अंचल)
  • अलोक चन्द्र चौधरी: नवादा जिला (अकबरपुर, गोविंदपुर अंचल)
  • अमरनाथ कुमार: नवादा जिला (कौआकोल, पकरीबरावां अंचल)
  • रिंकू राज: पटना जिला (दीघा, फुलवारीशरीफ, दानापुर अंचल)
  • ओम प्रकाश राज: रोहतास जिला (डेहरी, काराकाट, नोखा अंचल)
  • सुचिता झा: समस्तीपुर जिला (कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर अंचल)
  • छत्रपति रायमन्द केशरी: सारण जिला (दरियापुर, परसा, मकेर अंचल)
  • रीता भगत: शिवहर जिला (डुमरी कटसरी, पिपराही अंचल)
  • अविनाश त्रिवेदी: सीतामढ़ी जिला (रीगा, सुप्पी, बैरगनिया अंचल)
  • जुही कुमारी: सिवान जिला (मैरवा, गुठनी, दरौली, नौतन अंचल)
  • अंजु कुमारी: सुपौल जिला (पिपरा, सरायगढ़ भपटियाही अंचल)
  • शकुन्त ला: वैशाली जिला (लालगंज, पटेढ़ी बेलसर, गोरौल अंचल)
  • विकास कुमार: पश्चिम चंपारण जिला (जोगापट्टी, मझौलिया, नौतन अंचल)


जमीन संबंधी विवादों और राजस्व अपीलों का होगा त्वरित समाधान 

सरकार के इस फैसले से अनुमंडल एवं अंचल स्तर पर लंबित पड़े भूमि दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण और राजस्व अपीलों के मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा। अधिकारियों को DCLR और समाहर्ता-2 की शक्ति मिलने से आम जनता को राहत मिलेगी।


सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश 

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव (राजीव रंजन दास) द्वारा जारी इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित जिला पदाधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्तों तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।