UGC-NET June 2025: UGC-NET जून 2025 परीक्षा की तिथियां घोषित, NTA ने जारी किया शेड्यूल, प्रोफेसर बनने और पीएचडी करने का सुनहरा मौका

UGC-NET June 2025: NTA ने UGC-NET जून 2025 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने सभी छात्रों से खास अपील भी की है। पढ़िए आगे...

UGC-NET June 2025- फोटो : social media

UGC-NET June 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर UGC-NET जून 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर में 85 विषयों के लिए 25 जून से 29 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। UGC-NET जून 2025 परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, तथा पीएचडी में प्रवेश से संबंधित योग्यता सुनिश्चित करना है। 

10 दिन पहले मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी 

यह परीक्षा भारत के इच्छुक शोधार्थियों और शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा मानी जाती है। एनटीए ने विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अनुलग्नक-I में जारी किया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से कम से कम 10 दिन पहले वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-

शहर सूचना पर्ची- परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराई जाएगी

प्रवेश पत्र- आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा

परिणाम घोषणाएँ- परीक्षा के पश्चात वेबसाइट पर

अन्य अधिसूचनाएँ- नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट होंगी


वहीं एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं-

हेल्पलाइन: 011-40759000

ईमेल: ugcnet@nta.ac.in