ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने लौटाए 70 गुम हुए मोबाइल, गुम फोन पाकर लोगो ने जताया पुलिस का आभार

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पटना पश्चिमी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 70 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिक को सौंप दिया है...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने लौटाए 70 गुम हुए मोबाइल- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पटना पश्चिमी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के दिशानिर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए हैं।


तकनीकी टीम ने 20.80 लाख रुपये आंकी कीमत 

गुरुवार 27 अगस्त को बरामद किए गए इन 70 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत पुलिस की तकनीकी टीम द्वारा 20,80,000 रुपये (बीस लाख अस्सी हजार रुपये) आंकी गई है। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।


पूर्व में भी 234 मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद 

पटना पश्चिमी क्षेत्र में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इससे पूर्व 06 जुलाई को 55, 13 जुलाई को 59, 22 जुलाई को 45 तथा 10 अगस्त को 75 मोबाइल बरामद किए गए थे। इस प्रकार पुलिस अब तक कुल 234 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द कर चुकी है।


थानावार आंकड़ों में फुलवारीशरीफ और मनेर आगे 

ताजा कार्रवाई में विभिन्न थानों के अंतर्गत मोबाइल बरामद किए गए। इनमें फुलवारीशरीफ थाना से सबसे अधिक 15, मनेर से 14, दानापुर से 13 और सिगोड़ी से 10 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा बिहटा (07), पालीगंज (03), बिक्रम (03), शाहपुर (02), बेउर (01), नौबतपुर (01) और खगौल थाना से 01 मोबाइल बरामद किया गया।


नागरिकों ने जताया पटना पुलिस का आभार 

मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पटना पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खोए या चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि आम जनता को राहत पहुंचाई जा सके।


रंजीत की रिपोर्ट