राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा: एनडीए ने रालोमो चीफ पर जताया भरोसा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अनुसार, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा जाएंगे

Patna -  बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने घोषणा की है कि बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है और उनके सभी पांचों प्रत्याशी चुनाव जीतकर सदन पहुंचेंगे。

उपेंद्र कुशवाहा और नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा 

सीटों के बंटवारे की जानकारी देते हुए सरावगी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो उम्मीदवार मैदान में होंगे, जिनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे।

गठबंधन के बीच सीटों का गणित 

संजय सरावगी के अनुसार, पांच सीटों में से भाजपा के दो और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो उम्मीदवार होंगे। शेष एक सीट रालोमो के खाते में गई है, जिस पर उपेंद्र कुशवाहा अपना पर्चा दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि शिवेश कुमार, जो सासाराम से पूर्व प्रत्याशी रहे हैं, उन्हें पांचवें प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा गया है。

5 मार्च को होगा नामांकन 

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी उम्मीदवार आगामी 05 मार्च को सामूहिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है。

राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की तैयारी 

बिहार के साथ-साथ भाजपा ने अन्य राज्यों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें असम से तेरश गोवाला, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। यह सूची आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक तैयारियों को दर्शाती है

Report - narrottam kumar