Bihar News : धनतेरस केअवसर पर ‘वेदा ईएनटी क्लिनिक’ का शुभारंभ, अब कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों का होगा आधुनिक पद्धति से उपचार

Bihar News : धनतेरस के पावन अवसर पर राजधानी पटना में डॉ. रवि शेखर शर्मा ने अपने आवास पर ‘वेदा ईएनटी क्लिनिक’ की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की।

‘वेदा ईएनटी क्लिनिक’ का शुभारंभ- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : धनतेरस के पावन एवं शुभ अवसर पर राजधानी पटना में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल की गई है। इस अवसर पर डॉ. रवि शेखर शर्मा ने अपने आवास पर ‘वेदा ईएनटी क्लिनिक’ की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना की। इस नई चिकित्सा सेवा के माध्यम से जल्द ही मरीजों को कान, नाक और गले से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपलब्ध कराया जाएगा।

मरीजों को बेहतर सेवा

क्लिनिक के संचालक एवं कान, नाक तथा गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि शेखर शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। यहां आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की जांच एवं उपचार की सुविधा शुरू की जाएगी।

कई जगहों पर दी सेवाओं

डॉ. रवि शेखर शर्मा ने एमबीबीएस के बाद एमएस (ईएनटी) की विशेषज्ञता प्राप्त की है। उन्होंने बेंगलुरु से ईएनटी की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे एनएसएमसीएच, पटना और एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में सीनियर रेजिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही भोजपुर सदर अस्पताल में भी एसएमओ के रूप में कार्य करने का अनुभव रखते हैं।

क्लिनिक का पता एवं समय

वेदा ईएनटी क्लिनिक का पता लेन नंबर-2, विजयनगर, नागरमल के सामने, बेली रोड, पटना-800014 है। यहां मरीज प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। अपॉइंटमेंट के लिए 8892158161 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर शुरू की गई यह पहल पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए कान, नाक और गले से संबंधित चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।