Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बढ़ी सुरक्षा, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, श्रवण कुमार को मिली इस श्रेणी की सुरक्षा

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आधिकारिक पत्र के अनुसार, राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई दिग्गज नेताओं के सुरक्षा घेरे में बदलाव किए गए हैं।

निशांत की सुरक्षा बढ़ी - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की नई सम्राट सरकार ने निशांत कुमार, विजय सिन्हा और श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह विभाग की ओर से इसकी चिठ्ठी जारी कर दी गई है। विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री के तौर पर विजय सिन्हा के पास Z+ की सुरक्षा थी लेकिन अब उनकी सुरक्षा घटा दी गई है। 

इन नेताओं को मिली सुरक्षा 

पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को Z श्रेणी की सुरक्ष दी गई है। वहीं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को Z  श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं श्रवण कुमार को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।  इसके पहले बिहार के दोनों नए डिप्टी सीएम की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया था। 

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 

बता दे कि, बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई दिग्गज नेताओं के सुरक्षा घेरे में बदलाव किए गए हैं। इस आदेश ने राज्य के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट