Weather Update: अगले 48 घंटे भारी! फिर पलटने वाला है मौसम का मिजाज, इन 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, लौटेगी ठिठुरन?
Weather Update: अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फवारी की भी संभावना जताई जा रही है।
Weather Update: फरवरी के अंतिम दिनों में देशभर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में जहां गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है, वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण एक बार फिर ठिठुरन लौट सकती है। लेकिन फिलहाल ठंड के पूरी तरह लौटने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो होली तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बिहार में समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर में तेज धूप के कारण पसीने छूटने लगे हैं।
दिल्ली में मार्च जैसी गर्मी
वहीं राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। रिज क्षेत्र 31 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ तापमान
कश्मीर घाटी में इस बार सर्दी कमजोर पड़ती दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। 24 से 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 27-28 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
12 राज्यों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 24 से 26 फरवरी के बीच ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। बीते दिन छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
पंजाब-हरियाणा में कोहरा, राजस्थान में हल्की बारिश
पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि पंजाब और हरियाणा में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। चोमू में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि टोंक के वनस्थली में बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और अलवर में न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।