Bihar politics - बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री श्याम रजक की पत्नी का निधन, लंब समय से थी बीमार, शादी को मिली थी बड़ी चर्चा
Bihar politics - बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन हो गया है। दोनों ने 24 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
Patna - बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन हो गया है। वह पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता भी थी। पत्नी के निधन की सूचना खुद श्याम रजक ने दी है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। जानकारी के अनुसार अलका रजक लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान आज उनके निधन की खबर सामने आई है।
अलका के साथ श्याम रजक की ऐसे हुई मुलाकात
श्याम रजक औऱ अल्का की मुलाकात साल 1993 में मुंबई में हुई थी। अल्का श्याम रजक के दोस्त की बहन थीं। 1993 में श्याम रजक अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके घर गए थे जहां पहली बार उन्होंने अलका को देखा। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
शादी में जाति बनी बाधा
श्याम रजक और अल्का ने शादी का मन बनाया लेकिन दोनों में से किसी के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला जाति के अंतर का था। श्याम रजक पिछड़ी जाति के थे तो अलका सवर्ण जाति की।
2001 में विरोध के बाद हुई शादी
घरवालों के विरोध के बाद भी श्याम रजक और अलका ने हार नहीं मानी और शादी के लिए प्रयास करते रहे। साल 2001 में दोनों को इसमें सफलता मिली।
शाहरुख खान भी हुए थे शामिल
साल 2001 में दोनों के घरवालों की रजामंदी के बाद श्याम रजक ने अलका के साथ सात फेरे लिए। श्याम रजक औऱ अल्का की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हुए थे।