Bihar News: CM नीतीश की आधी आबादी को बड़ी सौगात, 10 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन आएगे इतने हजार रुपए
Bihar News: बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार सीएम नीतीश आधी आबादी को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कल राज्य के 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजेंगे।
Mahila Rojgar Yojana: बिहार में नई सरकार की गठन हो गई है। नीतीश सरकार के 26 मंत्रियों ने अपना अपना पदभार भी संभाल लिया है। वहीं अब प्रशासनिक और अन्य कार्य भी तेजी से जारी है। इसी बीच सीएम नीतीश ने आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। बिहार के 10 लाख महिलाओं के खाते में कल यानी 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपए आएंगे। जानकारी अनुसार दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को राशि मिलने की संभावना है। बता दें कि यह राशि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आएगी।
10 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपए
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिहार सरकार शुक्रवार यानी 28 नवंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजने जा रही है। लाभार्थियों में ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 9.5 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं।
अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं को भेजी गई राशि
नीतीश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। अब 10 लाख और महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जिसके बाद शेष लाभार्थियों को भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। योजना के लिए आवेदन दो तरीकों से लिए गए थे। शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन और ग्रामीण इलाकों में ऑफलाइन मोड में आवेदन लिए गए थे। अब तक उन्हीं महिलाओं को लाभ मिला है, जो पहले से जीविका समूह से जुड़ी थीं।
दिसंबर तक सभी महिलाओं के खाते में आ जाएगी राशि
वहीं अब हाल ही में समूह से जुड़ी नई महिलाओं के बैंक खातों में भी 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। योजना के तहत 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनके दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने पर इन सभी 13 लाख महिलाओं के खातों में भी राशि भेज दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दिसंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये पहुंच जाएंगे।