Bihar Flood: CM नीतीश ने 'खोला खजाना', महाष्टमी के दिन बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजी जाएगी इतने करोड़ की राशि...

Bihar Flood: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना खजाना खोल रहे हैं। सीएम नीतीश महाष्टमी के दिन बाढ़ पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश ने बीते दिन ही ऐलान किया था कि वो बाढ़ पीड़ितों को 7 हजार रुपए सहायता राशि देंगे। वहीं आज शाम 4 बजे इसके लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीएम आवास में गुरुवार(10 अक्टूबर) को शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। उस दौरान सीएम नीतीश के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और कई विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। दरअसल,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोसी गंडक बागमती नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में ₹7000 प्रति परिवार के दर से अनुग्रह राशि डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगे। बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी (direct benefit transfer) के जरिए पैसे भेजे जाएंगे। कार्यक्रम 4:00 बजे मुख्यमंत्री आवास में होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।
सीएम नीतीश लगभग 3 लाख 21,792 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में राशि भेजेंगे। आज 225 करोड़ से अधिक की राशि बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी। प्रदेश में बाढ़ से लाखों लोग पीड़ित हुए थे। बता दें कि, जिन्हें आपदा प्रबंधन नियम के अनुसार प्रत्येक परिवार को ₹7000 दिया जाना है। कुल 48 हजार परिवारों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।
बीते गुरुवार (03 अक्टूबर) को जारी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आई बाढ़ के कारण करीब 18 जिले प्रभावित हैं। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सारण और खगड़िया शामिल हैं। इन जिलों के 88 प्रखंडों में 479 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले लगभग 16.05 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
पटना से रंजन की रिपोर्ट