Bihar Politics: बीजेपी के खिलाफ खड़े हुए उपेंद्र कुशवाहा, कहा- मेरी सहमति नहीं...

Bihar Politics: उपेंद्र कुुशवाहा ने पटना पहुंचकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एनडीए झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव जीत रही है। साथ ही उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Upendra Kushwah- फोटो : Reporter

Bihar Politics: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों राज्यों में चल रहे मतदान के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों राज्यों(महाराष्ट्र और झारखंड) के चुनाव के स्थिति बताते हुए कहा कि NDA की स्थिति दोनों राज्यों में काफी अच्छी है। दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

वहीं आज सीएम नीतीश ने सक्षमता परीक्षा पास करने वाले विशिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा किया है लोगों को अधिक से अधिक रोजगार और नौकरी देने का..उस दिशा में सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री को बहुत बहुत आभार। बीजेपी के नेता विनोद तावडे के द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कहा आरोप लगाने से क्या होता है सच्चाई जनता के सामने रखें। 

भाजपा के द्वारा लगातार नारा लगाया जा रहा है बंटोगे तो कटोगे जिस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बात में हमारी सहमति नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण करने पर महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव का रोड मैप तैयार किया हुआ था। जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रोड मैप क्या होता है उन्हें पता है क्या? उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है। यह सरकार का विजन है उनके अनुसार काम कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री झारखंड नहीं गए चुनाव प्रचार के लिए जिस पर उन्होंने कहा कि नहीं गए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पशुपति कुमार पारस को एनडीए में तब्बजो नहीं दिया जा रहा है वह अलग बैठक कर रहे हैं उम्मीद है कि एनडीए से बाहर हो जाएंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा। वहीं गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए बयान कि हेमंत सरकार रांची को कराची बनाने जा रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनका स्टेटमेंट है यह उन्हीं से पूछिए। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट