Tirhut Graduate by-election : शिवहर में तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर 9 बूथों पर होंगे मतदान, डीएम ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश
Tirhut Graduate by-election : शिवहर में तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिले में इसके लिए 9 मतदान केंद्र बनाया गया है... पढ़िए आगे
SHEOHAR : जिले में तिरहुत स्नातक उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल सुबह 8 बजे से जिले के 9 मतदान केन्द्रों पर तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए वोट डालें जाएंगे। डीएम विवेक रंजन मैत्रय ने कहा कि जिले में कुल 6603 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कहा की सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सभी बीडीओ और सीओ को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। भय मुक्त और पूरी तरह से निष्पक्ष माहौल में चुनाव सम्पन्न होगा। डीएम ने कहा की मतदान के दौरान जिले के 9 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान करने की तैयारी में जुट गया है।
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर अलग-अलग कोषांगो के नोडल पदाधिकारी तैयारीयों को अंतिम रूप दे रहे है। वही मतदान 8 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक होगा। सभी प्रखंड मुख्यालय के अलावा नगर परिसर, अनुमंडल कार्यालय समेत 9 मतदान केंद्र बनाए गए है। बताया जाता है की जदयू के प्रत्याशी अभिषेक झा, राजद के गोपी किशन तथा निर्दलीय प्रत्याशी राकेश रौशन के बीच मुकाबला हो सकता है। अन्य कुछ उम्मीदवार की भी चर्चा है।
शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट