Ganga Mahasetu: समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा महासेतु में बड़ा हादसा, पुल का हिस्सा ढहा, मजदूरों के दबने की आशंका से मचा हड़कंप

Ganga Mahasetu: निर्माण कार्य के दौरान पुल का एक हिस्सा गिर गया..

निर्माणाधीन गंगा महासेतु में बड़ा हादसा- फोटो : social Media

Ganga Mahasetu: बिहार के समस्तीपुर जिले में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह विकास नहीं बल्कि एक बड़ा हादसा है।निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिसके चलते पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह वही महत्वाकांक्षी परियोजना है जो उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है और लंबे समय से निर्माणाधीन है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय कई मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, और कुछ के मलबे के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए। आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी और दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। राहत दल मलबे को हटाने और स्थिति का आकलन करने में जुटा हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है, और सभी की नजरें राहत कार्य और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

खबर अपडेट हो रही है...