Bihar News : बरबीघा में खेत से मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, कुत्तों के नोंचने से इलाके में फैली सनसनी
Bihar News : शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र के रामपुर सिंडाय खंधा स्थित गिरैनी पोखर के समीप सोमवार दोपहर एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
SHEKHPURA : जिले के मिशन थाना क्षेत्र के रामपुर सिंडाय खंधा स्थित गिरैनी पोखर के समीप एक खेत मे सोमवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.जानकारी के अनुसार रामपुर सिंडाय गाँव निवासी किसान सह भाजपा नेता शिशुपाल राय सोमवार को अपने खेत में मजदूरों के साथ काम कर रहे थे.इसी दौरान आसपास से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी पड़ताल शुरू की. दुर्गंध का पीछा करते हुए जब वे पोखर के समीप पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. शव काफी हद तक सड़ चुका था.
इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही मिशन थाना और बरबीघा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
बताया जा रहा है की शव को कुत्ते भी नोच नोच कर खा रहे थे.सीने का एक तरफ का भाग और दाहिना पैर कुछ कुत्ते का गए. जबकी कुछ बुरी तरह सड़ चुके हैं.देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव किसी पुरुष का है.लाश के पास एक लाल रंग का गमछी भी मिला है.वही थोड़ी दुरी पर एक बोरा मिला. जिसमें प्लास्टिक के कुछ बोतल भरे मिले हैं. इन सब चीजों को देखने के बाद आशंका जताया जा रही है की लाश किसी मानसिक विक्षिप्त या भिखारी की भी हो सकती है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वही मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश के शेष भाग को कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा. तय समय अवधि में पता नहीं चलने पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वही लाश मिलने की घटना के बाद बरबीघा में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.
उमेश की रिपोर्ट