Bihar News: बिहार में बड़ा नाव हादसा, अचानक बीच नदी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, मौत से मचा कोहराम
Bihar News: बिहार के सुपौल में बड़ा नाव हादसा हुआ है। 12 लोगों को लेकर आ रही नाव अचानक नदी में पलट गई। नाम में 10 महिलाएं और 2 नाविक सवार थे। अचानक घटी इस घटना से इलाके में हड़कंच गया।
Bihar News: बिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नाव पर 12 लोग सवार थे बीच नदी में अचानक नाव पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग लापता बताए जा रहा हैं। जानकारी अनुसार नाव पर 10 महिलाएं और 2 नाविक सवार थे। जो घास लेकर घर लौट रहे थे।
महिला की मौत
दरअसल, पूरा मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 का है। जहां मंगलवार शाम बड़ा नाव हादसा हुआ। बेंगा धार में घास लेकर घर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें 10 महिलाएं और 2 नाविक शामिल थे।
7 लोगों का निकाला गया सुरक्षित
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, घायलों में से एक महिला संजन देवी (निवासी – छातापुर थाना क्षेत्र, डहरिया पंचायत, चकला गांव) को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
4 लोगों की तलाश जारी
घटना में चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मौके पर त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थानों की पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे। इनमें 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।