गरीबों की ठिठुरन पर अधिकारियों का डाका, नगर पंचायत 800 कंबल डकार गए कार्यपालक पदाधिकारी, टेंडर से पहले ही लाखों के वारे न्यारे
गरीबों के लिए आए कंबलों के वितरण में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। अधिकारियों ने बिना टेंडर स्वीकृत 2000 की जगह 1200 कंबल खरीदे गए
Supaul - विभागीय खरीदारी में पारदर्शिता के लिए सरकार ने जेम पोर्टल की शुरुआत की है लेकिन जिले के पदाधिकारियों ने जेम पोर्टल पर क्रय की सारी योजनाओं को विफल कर दिया है। पहले जेम पोर्टल पर निविदा निकाली जाती है। अगर जेम पोर्टल से आपूर्तिकर्ता से सेटिंग हुई तो कमीशन का खेल और अगर सेटिंग नहीं हुई तो निविदा को रद्द कर बाजार से खरीदारी कर घोटाला को अंजाम दिया जा रहा है। एक ऐसा ही मामला नगर पंचायत निर्मली में सामने आया है। दरअसल शीतलहर को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत निर्मली के वार्डों में दो हजार कंबल वितरण का निर्णय लिया गया था। इसके लिए पहले कार्यपालक पदाधिकारी ने जेम पोर्टल पर निविदा निकाली। लेकिन निविदा वाले आपूर्तिकर्ता से जब सेंटिंग नहीं हुई तो निविदा का निस्तारण किए बिना ही बाजार से 1200 कंबल खरीद कर बांकी 800 कंबल हजम कर लिया गया।
जब कंबल वितरण के करीब 10 दिन बाद जब कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली से जेम पोर्टल पर बिना निविदा निस्तारण किए कंबल वितरण संपन्न होने का कारण पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। हालांकि बाद में निविदा को रद्द कर दिया गया। ऐसे अब यह सवाल उठ रहा है कि निविदा खोलने की तिथि पर निविदा नहीं खुला और निविदा को 25 को रद्द कर दिया गया तो इससे 10 दिन पहले ही कंबल कैसे वितरण कर दिया गया। यही नहीं नगर पंचायत निर्मली के अतिरिक्त प्रभार में यह खरीदारी हुई लेकिन अपने असल पदस्थापित नगर पंचायत सिमराही में अब तक कंबल वितरण तो दूर खरीदारी भी संपन्न नहीं हो पाया है। इससे पहले पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप एवं मनोज के द्वारा भी करोड़ों रुपए का घोटाला किया जिसकी जांच जिला स्तर से कराई गई। इसमें दोनों पदाधिकारी सहित कई कर्मी दोषी भी पाए गए और विभाग ने पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
क्या है मामला
नगर पंचायत निर्मली के द्वारा शीतलहर सर्द हवा ठिठुरन और गिरते तापमान को देखते हुए जिला पदाधिकारी सुपौल के आदेश के आलोक में सशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत निर्मली की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत कंबल क्रय करने का निर्णय लिया गया। निर्मली नगर पंचायत के अंतर्गत निः सहाय, विकलांग, असमर्थ, गरीब, विधवा एवं 60 वर्ष के ऊपर के गरीबों के बीच कंबल वितरित करने हेतु सरकार के निर्देश के आलोक में कंबल क्रय करने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत निर्मली ने 2000 कंबल क्रय करने हेतु जेम पोर्टल पर 26 दिसम्बर 2025 को बीड प्रारंभ प्रारंभ किया गया। बीड की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित किया गया। कंबल क्रय का बीड संख्या जेम/2025/बी/7047506 है। बीड खोलने की तिथि 9 जनवरी 2025 निर्धारित किया गया।
कंबल का क्रय जेम पोर्टल नहीं स्थानीय बाजार से हुआ
कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत निर्मली ने जाम पोर्टल पर बीट खोलने की तिथि पहले 5 जनवरी 2026 निर्धारित किया था। बाद में 9 जनवरी 2026 कर दिया गया लेकिन 24 जनवरी 2026 तक बीड को नहीं खोला गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बिना बीड का निष्पादन किए कंबल का क्रय स्थानीय बाजार से कर लिया। जानकारों का मानना है कि बीड के विक्रेता से जब सेटिंग नहीं हुआ तो अधिक मूल्य पर बाजार पर कंबल का क्रय किया गया। इसके कारण सरकार को लाखों रुपए का क्षति हुआ है।
1200 कंबल बांटकर 800 कंबल का कर लिया गया घोटाला
नगर परिषद निर्मली के द्वारा जेम पोर्टल पर 26 दिसंबर 2025 को 2000 कंबल का क्रय करने का निविदा प्रकाशन किया गया था। लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद निर्मली ने अपने कार्यालय आदेश 78 दिनांक 12 जनवरी 2026 के द्वारा कंबल वितरण हेतू कर्मचारियों को जो निर्देश दिया गया उसमे मात्र 1200 कंबल का ही वितरण करने का उल्लेख कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत के सभी 12 वार्ड के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति एवं वितरण की तिथि का निर्धारण किया गया। वार्ड संख्या 1 2 और 3 के लिए 14 जनवरी 2026 को 300 कंबल वार्ड संख्या 45 और 6 के लिए 15 जनवरी को 300 कंबल वार्ड संख्या 789 के लिए 16 जनवरी को 300 कंबल और वार्ड संख्या 10 11 12 के लिए 17 जनवरी को 300 कंबल का वितरण करने को लेकर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई। कल 1200 कंबल के वितरण की पूर्ण जवाब देही विकास कुमार पासवान प्रधान लिपिक को दिया गया था।
रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र