Drowned in gandak river - गंडक नदी में बेटों को बचाने के लिए गए पिता की डूबकर मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम
Drowned in gandak river - शादी समारोह में आए परिवार के दो बेटे गंडक में डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए पिता भी नदी में कूद पड़ा। जिसमें उसकी मौत हो गई।
Vaishali - शादी समरोह में अपने ससुराल आया एक व्यक्ति तब गंडक नदी में डूब गया जब वह अपने बेटे को डूबने से बचाने के लिए नदी में उतरा। युवक के डूबने की सूचना के बाद जिस घर में जश्न का माहौल था, उस घर में मातम छा गया। वहीं डूबे युवक की तलाश जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक सिरसा बिरन पंचायत के छितरौली गांव निवासी केशव सहनी का लड़का संजय सहनी अपने ससुराल बलहा बसंता में साले की शादी में आया था। संजय सहनी का लड़का और उनके साढू का लड़का गंडक में नहाने गया था। नहाने के दौरान बच्चे डूबने लगे। इसकी सूचना बच्चे के पिता संजय सहनी को मिली। सूचना पर संजय सहनी बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूदा।
वहीं नदी किनारे दाह संस्कार में आये कुछ लोगों ने डूबते बच्चे और उनके पिता को देखा। उनलोगों के काफी मशक्क्त के बाद दोनो बच्चों को बचा लिया गया मगर संजय सहनी डूब गये। डूबने की सूचना पर बसंता जहानाबाद पंचायत के मुखिया गणेश राय ने प्रशासन को इसकी सूचना दी।
सूचना पर प्रशासन नदी किनारे पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खोजने में लग गये। हालांकि खबर भेजे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है। वहीं एसडीआरएफ की टीम का इंतजार भी किया जा रहा है ताकि शव बरामद किया जा सके।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार