Bihar News: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करना पड़ा महंगा, माशूका के भाई ने बीच सड़क पर घोंपा चाकू, मचा हड़कंप

Bihar News: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करना युवक को भारी पड़ गया। लड़की के भाई को जब इसकी जानकारी हुई तो वो लड़के को धमकी देने लगा। वहीं बीच सड़क लड़की के भाई ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है।

लड़की से बात करना पड़ा महंगा - फोटो : social media

Bihar News:  वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर बाजार में अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर युवक को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक रखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। 

इंस्टाग्राम पर लड़की से करता था बात 

घायल युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर बाजार निवासी प्रेम पंडित के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है। इस संबंध में घायल राहुल ने बताया कि 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर देसरी की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुआ था। उसी से बातचीत करते थे। यह बात लड़की के भाई अमन को पता चल गया। इसके बाद अमन द्वारा कई बार हमको धमकी दिया गया।

लड़की के भाई ने मारा चाकू

उसने आगे बताया कि, अमन अपने दो साथियों के साथ आया। फिर फोन कर हमें चक सिकंदर बाजार बुलाया और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। हाजीपुर सदर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है और किसी भी व्यक्तियों के द्वारा सूचना नहीं दी गई है। अभी हम इस मामले को जांच करवा रहे हैं। जो भी होगा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट