Bihar Politics - बंगाल में हो रहे खून खराबे में शामिल लोगों को ममता बनर्जी का समर्थन, बोले पूर्व सांसद - एक वर्ग को किया जा रहा टारगेट
Bihar Politics - बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने ममता यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर यह हिंसा हो रही है।

Vaishali - बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का संरक्षण प्राप्त कुछ लोग एक खास वर्ग को टारगेट कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। वहां की सरकार अपने दायित्व की निवारण नहीं कर रही है। फिलहाल, केंद्र सरकार की पूरी नजर बंगाल पर है। जल्द ही वहां शांति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह बातें उन्होंने हाजीपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।
पूर्व सांसद ने कहा है कि बंगाल में मौजूद ममता दीदी की सरकार की संरक्षण प्राप्त लोगों के द्वारा हिंसक आंदोलन किया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद ने कहा है। केंद्र सरकार की नजर बंगाल की हालत पर बनी हुई है। लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बंगाल से पलायन कर रहे लोग
उन्होंने कहा कि बंगाल में आज जो खून खराबा हो रहा है वहां के माननीय मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रहा है। टीएमसी की सरकार वहां पर जाती करवा रही है। एक वर्ग के लोगों को टारगेट करने की छूट दे रखी है। मुर्शिदाबाद और अगल-बगल की स्थिति काफी खराब है वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। वहां आज कोई सुरक्षित नहीं है। वहां की सरकार अपनी दायित्व की निवारण नहीं कर रही है। मै वहां के सरकार पर सीधा आरोप लगते हैं। केंद्रीय सरकार कड़ी निगाह रखी हुई है।
राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर पुर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार कड़ी निगाह रखी हुई है वक्त आने पर अमन शांति के लिए सभी करवाई किया जाएगा बंगाल में अमन और चैन बहाल हो जाएं जान मान की सुरक्षा संवैधानिक दायित्व का निवारण वहां की सरकार ममता बहन जी की सरकार नहीं कर रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
वैशाली जिला के हाजीपुर पहुचे भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे जहां पर 2025 विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र सांसद के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गया। इस दौरान हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। तो मीडिया से बात करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव ने बंगाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है
Report - Rishav Kumar