Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताई मुर्शिदाबाद दंगे की वजह, कहा मुसलमानों के बीच फैलाया जा रहा भ्रम....

Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताई मुर्शिदाबाद दंगे की वजह, कहा मुसलमानों के बीच फैलाया जा रहा भ्रम....

VAISHALI : बंगाल में हिंदू मुस्लिम के बीच जिस तरीके से ममता बनर्जी विवाद खड़ा करना चाह रही थी। यह प्रयास उनके द्वारा निरंतरता में की जा रही है। जब CAA कानून की बात आई थी। तब देशभर में आगजनी का माहौल बनाकर इन लोगों के द्वारा रखा गया था। अपने बातों से लोगों को भ्रमित कर नागरिकता देने वाले कानून को नागरिकता छीनने वाले कानून बताकर मुसलमानों के कान भरने का काम किया है। उन लोगों ने यही चाहा था कि देशभर में आगजनी का माहौल हो जाए। 

आगे चिराग पासवान ने कहा कि ना धारा 370 हटाना मुसलमान के खिलाफ था और ना ही CAA कानून उसके खिलाफ था। उन लोगों के द्वारा कहा जाता था कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल नहीं होगा। क्या हुआ वापस फिर चुनाव हुआ और उमर अब्दुल की सरकार फिर वहां आई सारी परिस्थिति वहां वैसी हो गई थी। वह लोग एक मोमेंट के तहत देश में आगजनी का माहौल बनाते रहे हैं। और फिर आज वही इन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि वक्फ़ को लेकर जिस तरीके से मुसलमान के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश किया जा रहा है। मुसलमान में आक्रोश पैदा किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि इस तरीके की घटनाएं हम लोग को देखने को मिल रही है। चिराग पासवान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय बीतने के साथ ही अपने आप को सारी जानकारी मिल जाएगी। आप लोग शांति बनाए रखिए।

दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव के सुर बदलने पर चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। महागठबंधन के अंदर ही वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने चेहरे और दावेदारी को लेकर महागठबंधन के अंदर सीटों की दावेदारी चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन एक के विकराल देखने को मिलेगा। चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन को लेकर मुझे चिंता है कि हम लोग अपने गठबंधन को कैसे और मजबूती के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। राहुल गांधी पर हुए ईडी के कार्रवाई के बाद पूरे देश में हो रहे प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा की ईडी से डरने की जरूरत नहीं है। उन पर कानून अपना इसलिए कार्रवाई नहीं करें कि वह बहुत बड़े नेता हैं या बहुत बड़े परिवार से आते हैं या गलत सोच है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट                                            

Editor's Picks