बिहार के इस जिले के भू-माफियाओं की आने वाली है सामत, जल्द ही अवैध संपत्तियों को प्रशासन करेगी जप्त

बिहार के इस जिले के भू-माफियाओं की आने वाली है सामत, जल्द ही

बिहार के इस जिले के भू-माफियाओं की आने वाली है सामत, जल्द ही अवैध संपत्तियों को किया प्रशासन करेगी जप्तDesk : बिहार के भू-माफियाओं के अच्छे दिन अब खत्म होने वाले हैं। उनके उपर शिकंजा कसने वाला है। बिहार गोपालगंज जिले में लंबे समय से जमीनों पर अवैध कब्जा करने और खून-खराबा फैलाने वाले सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ एसपी विनय तिवारी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने जिले के 60 बड़े भू-माफियाओं की एक विशेष सूची तैयार की है, जिसकी एक प्रति जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपी जाएगी ताकि इनकी अवैध संपत्तियों को ‘मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत जब्त की जा सके।


एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिला प्रशासन अब अपराधियों को सिर्फ सलाखों के पीछे भेजने तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस अब उनके उस आर्थिक तंत्र पर प्रहार कर रही है, जिसके दम पर वे अपना साम्राज्य चलाते हैं। एसपी ने साफ कर दिया है कि जिन अपराधियों ने हत्या, रंगदारी और जमीन विवाद के जरिए करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बनाई है, उनकी लिस्ट ईडी को भेजी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इन माफियाओं के आलीशान मकान, कीमती जमीनें और व्यवसाय कुर्क किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस की इस स्पेशल लिस्ट में जिले के कई कुख्यात नाम शामिल हैं। कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  सभी आरोपी सुनियोजित तरीके से इलाके में दहशत फैलाकर जमीनों पर अवैध कब्जा करने और रंगदारी वसूलने के सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं।


बता दें कि प्रशासन अब इन अपराधियों की संपत्तियों का बारीक आकलन कर रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पिछले कुछ वर्षों में इन माफियाओं की आय का स्रोत क्या रहा और उन्होंने कितनी संपत्तियां अपनी या अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी हैं। इस कार्रवाई के बाद से जिले के भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का मानना है कि उनकी संपत्ति जब्त होने से संगठित अपराध की जड़ों पर सीधा प्रहार होगा और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव जगेगा।