30 लाख की चोरी का 24 घंटे में हिसाब : वैशाली पुलिस ने मुजफ्फरपुर में दी दबिश, गैस एजेंसी के शातिर लुटेरे सलाखों के पीछे

स एजेंसियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुजफ्फरपुर के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था

Vaishali - वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसियों को निशाना बनाने वाले शातिर अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैपुलिस ने इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैंगिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजेश कुमार (सदर थाना), पिंटू कुमार (सरैया थाना), छोटू कुमार (तुर्की थाना) और चंदन कुमार (करजा थाना) के रूप में हुई है.

इस गिरोह ने हाल के दिनों में वैशाली जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थीलालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि गिरोह ने चिंतामनपुर स्थित एचपी गैस गोदाम और रोहना स्थित भारत गैस एजेंसी से पिकअप वैन, भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और चूल्हे चोरी किए थेदोनों घटनाओं को मिलाकर करीब 30 लाख रुपये के सामान की चोरी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया था

पुलिस की विशेष टीम (DIU हाजीपुर, बेलसर और वैशाली थाना) ने तकनीकी सूचना के आधार पर सबसे पहले मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से गिरोह के सदस्य राजेश कुमार को दबोचाकड़ाई से पूछताछ करने पर राजेश ने दोनों चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिएइसके बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के बाकी तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का काफी सामान बरामद करने में सफलता पाई हैबरामद किए गए सामानों में वैशाली थाना क्षेत्र से चोरी गई एक पिकअप वैन, बेलसर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए तीन गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल और एक अन्य बिना कागजात की पिकअप वैन शामिल हैपुलिस ने इन चोरियों में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया है.

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में गैस एजेंसियों और व्यापारियों के बीच फैला डर कम होगागिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक इतिहास की जांच कर रही हैवर्तमान में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.