LPG Price Today: पटना में घरेलू गैस 1,031 के पार, दिल्ली-मुंबई समेत जानें सभी शहरों के ताजा रेट

LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। जानें दिल्ली, पटना, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के रेट।

LPG Price Today: त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग भी बढ़ जाती है। अगर आप भी घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत जान लें।


4 नवंबर 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, नवंबर की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। शहर के हिसाब से इसकी कीमत में करीब 10 से 17 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 17 रुपये बढ़कर 2,971 रुपये पहुंच गया है। 


घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा दाम


घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। 4 नवंबर को प्रमुख शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है:


शहर     घरेलू सिलेंडर की कीमत

दिल्ली    939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

नोएडा    939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

मुंबई    941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

कोलकाता    968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

पटना    1,031.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

बेंगलुरु    944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

रांची    1,010.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

जोधपुर    949.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

देहरादून    952.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम


कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम


कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक कामों में किया जाता है। इसका वजन 19 किलोग्राम होता है। नवंबर में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों के दाम इस प्रकार हैं:


शहर     कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

दिल्ली    2,820.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

नोएडा    2,757.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

मुंबई    2,774.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

कोलकाता    2,964.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

पटना    3,110.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

बेंगलुरु    2,774.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

रांची    2,995.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

जोधपुर    2,862.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

देहरादून    2,865.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम


गैस सिलेंडर बुक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?


गैस सिलेंडर बुक करते समय अपने गैस कनेक्शन में दर्ज मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। बुकिंग के लिए गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एसएमएस या आईवीआरएस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। बुकिंग के बाद मिलने वाले संदेश और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी संभालकर रखें।

सरकार के 10 सितंबर 2026 के फैसले के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर जरूरी है। यह नियम शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं पर लागू है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतर 45 दिन था, लेकिन अब इसे घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।