बर्थडे पार्टी की आड़ में न्यूड डांस और शराबबाजी, पुलिस ने दो युवती के साथ दो युवक को दबोचा ,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!

Bihar Nude dance: लड़कियों को बुलाकर बर्थडे पार्टी की आड़ में न्यूड डांस और देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है

न्यूड डांस और शराब की महफिल- फोटो : social Media

Bihar  Nude dance:  पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। झारखंड से लड़कियों को बुलाकर  बर्थडे पार्टी की आड़ में न्यूड डांस और देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।भागलपुर शहर के वास्तु विहार कॉलोनी में रविवार की रात पुलिस ने छापा मारा तो वह दंग रह गई।

सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात जोरदार म्यूजिक और शोरगुल की सूचना पर डायल 112 की टीम वास्तु विहार पहुंची। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला, तो फ्लैट के अंदर का मंजर चौंकाने वाला था। दो लड़कियां न्यूड डांस कर रही थीं और आठ लड़के शराब के ग्लास हाथ में लिए मजा ले रहे थे। कमरे में शराब की बोतलें, कंडोम और दवाइयों के रैपर बिखरे पड़े थे।

पकड़ी गई दोनों लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि भागलपुर के ही दीपक नामक युवक ने उन्हें झारखंड से बुलाया था। दीपक ने उन्हें बताया था कि यह महज एक बर्थडे पार्टी है, जहां उन्हें सिर्फ डांस करना है। लेकिन पार्टी के दौरान लड़कों ने 'सर्विस' की डिमांड शुरू कर दी और इनकार करने पर लड़कियों को धमकाया। मजबूरी में उन्हें इस गंदे खेल में शामिल होना पड़ा।

गिरफ्तार किए गए एक युवक सुशांत ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरपुर का रहने वाला है। उसके मुताबिक, दोस्त आसिफ का बर्थडे था और उसने उसे बुलाया था। सुशांत का दावा है कि उसे लड़कियों के बुलाए जाने की जानकारी नहीं थी। हालांकि, पुलिस को इस बयान पर शक है और अन्य लड़कों की तलाश जारी है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस फ्लैट में यह गोरखधंधा चल रहा था, वहां से कुछ ही दूरी पर बाईपास थाना के SHO प्रभात कुमार शर्मा रहते हैं। बावजूद इसके उन्हें भनक तक नहीं लगी। डायल 112 की टीम ने बाईपास थाना को सूचना दी, लेकिन थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।

फिलहाल, डीएसपी नवनीत कुमार के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार छह लड़कों, मुख्य आरोपी दीपक और पूरे रैकेट के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच से साफ है कि बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रहा यह सेक्स रैकेट कई बड़े चेहरों से जुड़ा हो सकता है।

भागलपुर पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि झारखंड से लड़कियों को यहां लाने का सिलसिला कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।