भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Bihar News: भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।...

अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार- फोटो : social Media

Bihar News: भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जगदीशपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हल्खोरी टोला में गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। मौके से श्रीकांत कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह कृष्णमोहन सिंह का पुत्र है और हल्खोरी टोला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर का निवासी बताया गया है।

इस मामले में जगदीशपुर थाना कांड संख्या-250/26, दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)(a) एवं 26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भोजपुर पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या अवैध हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद देशी कट्टा आरोपी के पास कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया गया था या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार