Bihar Crime:मुजफ्फरपुर कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ने की मिली धमकी, परिसर को कराया गया खाली, अलर्ट मोड में पुलिस

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली।

कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ने की मिली धमकी- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही ये खबर फैली, कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच खौफ और हलचल का माहौल बन गया। पुलिस ने बिना देर किए पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी।

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया जाने लगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों को महफूज़ रखा जा सके। हर कोने में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। माहौल ऐसा हो गया मानो हर शख्स शक के घेरे में हो।

ये पहली बार नहीं है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी बारूद से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है, लेकिन जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ था। फिर भी इस बार पुलिस कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो इस धमकी के पीछे किसी शरारती दिमाग या फिर किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये सिर्फ डर फैलाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई असली खौफनाक प्लान छिपा है।

सिटी एसपी ने साफ कहा है कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पुलिस हर सुराग को खंगाल रही है और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर लगाया गया है, ताकि किसी भी बारूदी साजिश को वक्त रहते नाकाम किया जा सके।फिलहाल कोर्ट परिसर के बाहर और अंदर सन्नाटा और सख्ती दोनों का माहौल है। लेकिन बड़ा सवाल वही आखिर कौन है जो बार-बार कानून के इस गढ़ को निशाना बनाकर खौफ का खेल खेल रहा है?

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा