Chennai airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एतिहाद फ्लाइट के विंग में लगी आग, 280 यात्री सुरक्षित निकाले गए

Chennai airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एतिहाद फ्लाइट के विंग में आग लग गई। 280 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, फ्लाइट रद्द।

Chennai airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एतिहाद फ
एतिहाद फ्लाइट के विंग में आग लग गई- फोटो : freepik

Chennai airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार (12 मई 2026) को बड़ा हादसा टल गया। अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में करीब 280 यात्री सवार थे। आग लगने का पता चलते ही पायलटों ने तुरंत स्थिति को संभाला और विमान को रोका गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।