Firing in patna Veterinary College - पटना वेटनरी कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग, एक छात्र को लगी गोली, कॉलेज में मचा हड़कंप

Firing in patna Veterinary College - पटना वेटनरी कॉलेज में छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया।

पटना वेटनरी कॉलेज में चली गोलियां- फोटो : अनिल कुमार

Patna - राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के वेटनरी कॉलेज कैंपस में फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें   एक छात्र को गोली लगने की खबर है। वहीं गोलीबारी की सूचना के  बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल छात्र का नाम मयंक बताया गया है।  फिलहाल, गोलीबारी की घटना के बाद कॉलेज कैंपस में अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार कॉलेज में छात्रों  के दो गुटों के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उस समय बात को किसी तरह खत्म कर दिया गया। लेकिन इसके बाद आज फिर से उनमें विवाद शुरू हो गया। जिसमें किसी ने फायरिंग कर दी।

बताया गया कि कैंपस में 2 से 3 राउंड फायरिंग की गई है। जिसमें मयंक नाम के छात्र के हाथ में गोली लगी है। जिसे फिलहाल एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है। दो खोखा घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।

खेलने को लेकर विवाद

एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि एक छात्र घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। चार पांच दिन पूर्व भी ग्राउंड में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। आज उसी विवाद में गोली चली है।

अनिल की रिपोर्ट