एसटीएफ का बड़ा एक्शन, बिहार में मौत के सौदागरों का पर्दाफ़ाश, कत्ल का मंसूबा नाकाम, मिनी गन फैक्ट्री ज़ब्त

Bihar STF: बिहार एसटीएफ ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों के एक बड़े गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया है।....

एसटीएफ का बड़ा एक्शन- फोटो : social Media

Bihar STF:  बिहार एसटीएफ  ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों के एक बड़े गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया है। गया और नालंदा जिलों में फैले इस हथियार नेटवर्क के खिलाफ बड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने पांच मुल्जिमों को गिरफ़्तार किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जहां बड़े पैमाने पर मौत का साजो-सामान तैयार किया जा रहा था। एसटीएफ को पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी कि गया के नीमचक बथानी का रहने वाला शातिर सनोवर खान अपने गुर्गों के साथ मिलकर नटेसर के एक शख्स की हत्या की खूनी साज़िश रच रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह लंबे वक्त से हथियारों की तस्करी के काले कारोबार में शामिल था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ ने गया और नालंदा पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया। सबसे पहले गया में धावा बोलकर मुख्य आरोपी सनोवर खान, अंकित कुमार, फैजान खान और अल्तमस खान को दबोच लिया गया। इनके पास से 8 देसी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई।गिरफ़्तार बदमाशों से जब कड़ाई से तफ़्तीश (पूछताछ) की गई, तो उन्होंने नालंदा के इस्लामपुर (सूढ़ी गांव) में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का राज उगल दिया। पुलिस ने फौरन वहां छापा मारकर हथियार बनाने वाले मुख्य कारीगर रमन विश्वकर्मा को धर दबोचा।

 और देसी कट्टा कुल मिलाकर 9 कट्टे बरामद, बड़ी लेथ मशीन और 2 बेस मशीनें, हथियार बनाने के औजार, 3 हैंड ड्रिल मशीन, 2 हैंड ग्राइंडर, 1 इलेक्ट्रिक कटर और वेल्डिंग मशीन, कारखाने को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 1 जनरेटर बरामद किया है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस खुफिया कारखाने से भारी तादाद में हथियारों की सप्लाई बिहार के कई जिलों के अपराधियों को की जा रही थी। फिलहाल पुलिस इन सभी मुल्जिमों के क्रिमिनल रिकॉर्ड और उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि इस गिरोह के मददगारों का भी मुकम्मल इलाज किया जा सके।