गया में महिला होमगार्ड ने दर्ज कराई FIR, शादी का झांसा, झूठी पहचान और जान से मारने की धमकी का आरोप

एक महिला होमगार्ड ने एक युवक पर जाति छिपाकर शादी का झांसा देने, खुद को सेना का जवान बताकर विश्वास जीतने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक महिला होमगार्ड ने एक युवक पर जाति छिपाकर शादी का झांसा देने, खुद को सेना का जवान बताकर

महिला होमगार्ड ने दर्ज कराई FIR- फोटो : reporter

Bihar Crime: गया जिले से रिश्तों में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला होमगार्ड ने एक युवक पर जाति छिपाकर शादी का झांसा देने, खुद को सेना का जवान बताकर विश्वास जीतने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात चंदन कुमार नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए उससे संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि चंदन ने शादी का प्रस्ताव दिया, जिस पर महिला और उसके परिवार ने भी सहमति जता दी।

महिला का कहना है कि बाद में जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि युवक ने अपनी पहचान को लेकर झूठ बोला था। आरोप है कि वह न तो उस जाति का है, जिसका उसने दावा किया था और न ही भारतीय सेना में कार्यरत है। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने महिला को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला थाना पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के हरिदास बिगहा निवासी चंदन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार