रेप के दोषी पर फिर महेरबानी ! गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 2017 में सजा के बाद 17वीं बार जेल से आएगा बाहर

गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।

Gurmeet Ram Rahim- फोटो : news4nation

Gurmeet Ram Rahim : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिनों की फरलो मिल गई है। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को यह राहत मिली है। सूत्रों के मुताबिक, फरलो की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा। गुरमीत राम रहीम फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। अगस्त 2017 में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 17वीं बार है, जब उसे जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।


मई में मिली थी 30 दिन की पैरोल

राम रहीम को इससे पहले मई 2026 में 30 दिनों की पैरोल दी गई थी। इससे पहले जनवरी में भी उसे 40 दिनों की पैरोल मिली थी। अब एक बार फिर 21 दिनों की फरलो मिलने के बाद उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।


गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।


फरलो के दौरान राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उसकी फरलो को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जाएगी।