बिहार में जारी है शराब तस्करी पर काला कारोबार ! जमुई में 10 चक्का ट्रक से 3072 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जमुई में P&SNCB के विशेष अभियान दल को शराब की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली जिसके बाद 10 चक्का ट्रक से 3072 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है

Foreign Liquor Seized in Jamui- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB) को बड़ी सफलता मिली है। जमुई जिले में एक 10 चक्का ट्रक से 3072.77 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है। इस कार्रवाई में मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार, P&SNCB के विशेष अभियान दल को शराब की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 13 अगस्त 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और गरही थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।


जांच के दौरान टीम ने एक 10 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से 3072.77 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।


अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।