Patna Crime - पटना में बोरे में बंद मिला महिला का शव, हत्या के बाद आरोपियों ने नदी में फेंका

Patna Crime - पटना में विवाहिता के शव को बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बोरे को खोला तो हैरान रह गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

पटना में बोरे में बंद मिला विवाहिता का शव- फोटो : NEWS4NATION

Patna - पटना के बाढ़ इलाके में उस  वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने ठंठ नदी से बोरे में बंद एक विवाहिता का शव बरामद किया। जिसके बाद लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने लाल रंग की साड़ी  पहनी हुई थी।

मामला बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा  है। पुलिस ने बताया  कि मृतका की पहचान नालंदा जिले के भगवानपुर गांव निवासी अनिता कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी शाहपुर गोनामा में हुई थी। महिला का पति प्रहलाद यादव दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। 

फिलहाल वह घर आया हुआ था। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या का मामला है। 

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर फंदे का निशान मिला है। हत्या का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। पहला, क्या किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंका। दूसरा, क्या महिला ने आत्महत्या की और परिजनों ने शव को नदी में फेंक दिया।