मदरसा बना हथियार का अड्डा! मोतीहारी में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, मास्टरमाइंड असगर गिरफ्तार, PFI कनेक्शन की तह तक पहुंची जांच

यहां से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धार्मिक शिक्षा की जगह समझे जाने वाले मदरसे में खौफ का खेल बेनकाब हुआ है। यहां से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।..

मदरसा बना हथियार का अड्डा! - फोटो : reporter

Bihar Crime: मोतीहारी से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां धार्मिक शिक्षा की जगह समझे जाने वाले मदरसे में खौफ का खेल बेनकाब हुआ। चकिया थाना इलाके के गवांद्रा स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रेसालत पर पुलिस ने जब गुप्त मुखबिर की इत्तिला पर दबिश दी, तो अंदर का मंजर देख अफसर भी सन्न रह गए। यहां से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस पूरे गोरखधंधे का सरगना मोहम्मद असगर निकला, जिसे पुलिस ने पूछताछ में हुए खुलासे के बाद धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, असगर ही इस काले कारोबार का मास्टरमाइंड था, जो हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को अंजाम दे रहा था। फिलहाल उससे सख्ती से पूछताछ जारी है, ताकि इस साजिश की जड़ तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने इससे पहले मदरसे के मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारूक और मौलाना शोएब को हिरासत में लेकर इंटेरोगेशन शुरू किया था। इनसे मिली अहम सुराग के बाद ही असगर तक पुलिस पहुंच सकी। अब जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं, जिससे मामला और भी संगीन हो गया है।

बताया जा रहा है कि इसी मदरसे से साल 2023 में भी एटीएस और लोकल पुलिस ने PFI से जुड़े एक सदस्य को गिरफ्तार किया था, जिससे यह लोकेशन पहले से ही रडार पर थी। इस बार की बरामदगी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए गए इस ऑपरेशन क्लीन में डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मदरसे को फिलहाल सील कर दिया गया है और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर इस खामोश ठिकाने में हथियारों का जखीरा कैसे पहुंचा? क्या इसके पीछे कोई बड़ा मॉड्यूल काम कर रहा है? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार