Bihar Sex Racket: बिहार में जिस्मफरोशी का अड्डा बेनक़ाब, गंदा काम करते चार युवती गिरफ्तार, दो दलाल भी धराए
Bihar Sex Racket: जिस्मफरोशी के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार युवतियों को हिरासत में लिया गया...
Bihar Sex Racket: बिहार में कानून के रखवालों ने संगीन जुर्म के एक संगठित धंधे का पर्दाफाश कर दिया। एक इलाके में स्थित बंद पड़ी चीनी मिल के पास चल रहे कथित जिस्मफरोशी के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो कथित दलालों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।शहर के छतौनी थाना इलाक़े के छोटा बरियारपुर, चीनी मिल के पास झोपड़ीनुमा मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से चार महिलाओं समेत दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान नक़दी, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड और आपत्तिजनक सामान बरामद होने से मामले ने और भी सनसनीखेज़ रूप ले लिया है।
कथित जिस्मफरोशी मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को एक लिखित अर्ज़ी मिली। अर्ज़ी में आरोप था कि उक्त ठिकाने पर देह व्यापार का ग़ैरक़ानूनी धंधा चल रहा है और आसपास के माहौल को भी दूषित किया जा रहा है। सूचना को गंभीर मानते हुए तत्काल इसकी इत्तिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर फौरन छापेमारी की रणनीति तैयार की गई।
प्रशिक्षु आईपीएस हेमेंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और महिला थाना की अधिकारी मोना कुमारी समेत अन्य जवान शामिल थे। योजनाबद्ध तरीके से की गई दबिश में कथित रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद स्कैनर मशीन और पहचान पत्रों की तफ्तीश भी की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मामला महज़ जिस्मफ़रोशी तक सीमित न होकर किसी फर्जीवाड़े या धोखाधड़ी के गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। ज़ब्त दस्तावेज़ों की जांच कर यह खंगाला जा रहा है कि कहीं पहचान की जालसाजी या बैंकिंग फ्रॉड का खेल तो नहीं खेला जा रहा था।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य किरदारों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। शहर में इस कार्रवाई के बाद सनसनी का माहौल है, वहीं पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट- हिमांशु कुमार